मितौली: मितौली नवीन तहसील परिसर के पास नि:शुल्क नेत्र शिविर का हुआ आयोजन, सीतापुर आंख अस्पताल के डॉक्टरों ने देखे 160 मरीज
मितौली स्थित नवीन तहसील परिसर के पास रविवार को सीतापुर आंख अस्पताल के द्वारा नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया है। सीतापुर से आए नेत्र सर्जन की टीम द्वारा आंखों की संपूर्ण जांच की गई है। जिसमें सीतापुर आंख अस्पताल के डॉक्टरों ने नि:शुल्क नेत्र परीक्षण कर दवाइयां भी नि:शुल्क वितरित कराई हैं। नेत्र शिविर में 160 मरीजों ने अपने नेत्रों की जांच कराई है।