मितौली: कस्बा मैगलगंज में कुछ देर की बारिश के बाद घर के अंदर हुआ जलभराव, नाले का निर्माण न होने से घरों में भर रहा बारिश का पानी
जिले के कस्बा मैगलगंज में कुछ ही देर की बारिश के बाद सड़क किनारे बने घरों में जल भराव हो गया है। तस्वीरों में आप साफ तौर पर देख सकते हैं कि घर में कमरों के भीतर तक बारिश का पानी घुस गया है। कस्बा मैगलगंज के औरंगाबाद रोड पर सड़क किनारे नाले का निर्माण न होने के कारण सड़क के किनारे बने घरों में बारिश के पानी से जलभराव हो गया है।