शासकीय पीएमश्री हाई स्कूल बड़वानी में विधिक साक्षरता शिविर का सफल आयोजन
................
अपर जिला न्यायाधीश कपिल वर्मा एवं विधिक साक्षरता अधिकारी रोबिन दयाल ने विद्यार्थियों को दी कानून और डिजिटल सुरक्षा की महत्वपूर्ण जानकारियां
बड़वानी 16 अक्टूबर 2026/शासकीय पीएमश्री हाई स्कूल बड़वानी में विद्यार्थियों को कानून, यातायात नियमों और डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक दिवसीय विधिक साक्षरता शिविर का गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय अपर जिला न्यायाधीश श्री कपिल वर्मा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में विधिक साक्षरता अधिकारी श्री रोबिन दयाल उपस्थित रहे।
वाहन दुर्घटना और बीमा के नियमों पर हुआ मार्गदर्शन
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला विधिक साक्षरता अधिकारी श्री रोबिन दयाल ने दैनिक जीवन में काम आने वाले विधिक प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने सरल उदाहरणों और कहानियों के माध्यम से छात्रों को वाहन पंजीयन (त्महपेजतंजपवद), ड्राइविंग लाइसेंस की अनिवार्यता तथा सड़क दुर्घटना की स्थिति में बीमा (प्देनतंदबम) के महत्व को विस्तार से समझाया।
कानून निर्माण, साइबर सुरक्षा एवं किशोरावस्था से जुड़ी विधिक जानकारियां
मुख्य अतिथि अपर जिला न्यायाधीश माननीय श्री कपिल वर्मा ने विद्यार्थियों को अत्यंत सरल एवं सहज भाषा में बताया कि देश में कानून का निर्माण किस प्रकार होता है। उन्होंने मोटर वाहन अधिनियम के साथ-साथ टीनएजर्स के लिए जरूरी कानूनी अधिकारों व कर्तव्यों की जानकारी दी।
वर्तमान डिजिटल युग को ध्यान में रखते हुए माननीय न्यायाधीश ने छात्रों को सतर्क करते हुए कहा, मोबाइल, मोबाइल ऐप्स और मैसेज शेयरिंग में अत्यधिक सावधानी बरतें। डिजिटल मंचों का सही और सुरक्षित उपयोग ही आपको कई विधिक समस्याओं से बचा सकता है।ष् इसके अतिरिक्त उन्होंने किशोर न्यायालय और उसकी न्याय प्रक्रिया पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि आगामी समय में विद्यालय में आरक्षण संबंधी नियमों एवं कानूनों पर विशेष सत्र आयोजित कर विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
सफल संचालन और आभार
कार्यक्रम का कुशल एवं प्रभावी संचालन प्रधानपाठक श्री सुबोध मिश्र ने किया। अंत में कार्यक्रम की सफलता पर समस्त अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार श्रीमती सुनीता ने माना। शिविर में बड़ी संख्या में छात्र एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
34 views | Barwani, Madhya Pradesh | Oct 16, 2026