शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज बड़वानी में 'सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम' का सफल आयोजन
बड़वानी 16 अक्टूबर 2026/ जिला अग्रणी प्रबंधक कार्यालय (बैंक ऑफ़ इंडिया) एवं स्टार स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), बड़वानी के संयुक्त तत्वावधान में आज शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में 'सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम' का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजनों और युवाओं के बीच पारदर्शिता, ईमानदारी और भ्रष्टाचार मुक्त भारत के निर्माण का संदेश पहुंचाना तथा बैंकिंग प्रणाली में सत्यनिष्ठा के महत्व को रेखांकित करना था।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में जिला अग्रणी प्रबंधक श्री वरुण चावड़ा एवं आरसेटी संकाय सदस्य श्री यश सेठी उपस्थित रहे। मुख्य वक्ताओं ने अपने संबोधन में वित्तीय सतर्कता पर जोर देते हुए प्रतिभागियों को बैंकिंग सुरक्षा, डिजिटल धोखाधड़ी से बचने के तरीकों और सतर्क रहने के व्यावहारिक उपायों से अवगत कराया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी सम्मानीय अतिथियों, बैंक कर्मियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्र निर्माण में ईमानदारी बनाए रखने हेतु 'सत्यनिष्ठा की शपथ' भी ली गई। पूरे आयोजन के दौरान प्रतिभागियों की उत्साहपूर्ण और सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।
आयोजन के समापन पर जिला अग्रणी प्रबंधक कार्यालय एवं आरसेटी बड़वानी द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी सम्मानीय अतिथियों, महाविद्यालय परिवार, बैंक कर्मियों और जागरूक नागरिकों का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया तथा सभी से एक सशक्त, ईमानदार और पारदर्शी राष्ट्र के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया गया।
18 views | Barwani, Madhya Pradesh | Oct 16, 2026