बरहरुवा: पूर्व सीएम के जेल से छुटने पर बरहरवा में झामुमों कार्यकर्ताओं ने छोडे पटाखे,लगाये गुलाल
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के शुक्रवार को जमानत पर छुटने पर शनिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यकर्ताओं ने बरहरवा स्टेशन चौक पर जहां नारेबाजी किया, वहीं एक दूसरे को गुलाल लगाते हुए जमकर आतिशबाजी भी किया है। इस दौरान हेमंत सोरेन जिंदाबाद, शिबू सोरेन जिंदाबाद सहित नई भी लगाए गए।