सोरांव: मऊआइमा थाना क्षेत्र में छात्रा से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने वाले वांछित आरोपी को किया गया गिरफ्तार
मऊआइमा थाना क्षेत्र में एक छात्रा से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि 19 अगस्त 2025 को स्कूल से घर लौटते समय गांव के दो युवकों ने उसकी साइकिल रोकी।उन्होंने छात्रा के साथ छेड़छाड़ की, उसके कपड़े फाड़ दिए और उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें खींचीं। तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थी।