कोईलवर: कोईलवर के विकास ने 11 माह की कठिन ट्रेनिंग के बाद बने लेफ्टिनेंट, कोईलवर पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत
कोईलवर वार्ड संख्या आठ निवासी 23 वर्षीय विकास कुमार ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे भोजपुर जिले का नाम रोशन किया है। करीब 11 माह की कठिन सैन्य ट्रेनिंग पूरी करने के बाद मंगलवार को पहली बार घर पहुंचने पर परिजनों ने भाव स्वागत किया। इसकी जानकारी मामा विनोद सिंह ने बुधवार की सुबह 7:30 बजे वीडियो भेज कर दी।