*बिहार के सरकारी स्कूलों में डिजिटल शिक्षा की नई शुरुआत, 150 स्कूलों में शुरू हुई स्मार्ट क्लास**
बिहार में सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। राजधानी पटना के 150 सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लास और बिहार स्कूल लाइव क्लासेज कार्यक्रम की शुरुआत कर दी गई है। इसकी शुरुआत शास्त्री नगर स्थित राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय से की गई।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने छात्रों के साथ कक्षा में बैठकर डिजिटल माध्यम से पढ़ाई का अनुभव लिया। उन्होंने विभिन्न कक्षाओं का दौरा किया, विद्यार्थियों की प्रस्तुतियां देखीं और उनसे बातचीत कर उनकी पढ़ाई और सीखने की प्रक्रिया को समझा।
Bihar, India | Jul 16, 2026