Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
No video available

पटना ग्रामीण: AKJ GLobal News-मकर-संक्रांति त्योहार के समापन के बाद बाजार ,जन-जीवन सामान्य बिहार मे। # Bihar #India #News #patnalikes

Patna Rural, Patna | Jan 15, 2022

MORE NEWS

सरकार के निदेश के आलोक में 17 एवं 18 जून को पटना जिला के भी सभी 23 प्रखंडों में प्रखंड सहयोग–सह–जन–कल्याण शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी, पटना द्वारा आज इसकी तैयारियों की समीक्षा की गई तथा पदाधिकारियों को सरकार के दिशा–निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करते हुए शिविरों का सफल आयोजन सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि केंद्र एवं राज्य सरकार के विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र व्यक्तियों तक पहुंचे। इसी प्रयोजन से राज्य के सभी प्रखंडों में इन शिविरों का आयोजन एक साथ किया जा रहा है। दो-दिवसीय शिविर में विभिन्न योजनाओं के लिए अलग–अलग काउंटर लगाया जाएगा। साथ ही हेल्प–डेस्क भी क्रियाशील रहेगा। विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को आवेदन, निबंधन, सत्यापन, ई केवाईसी इत्यादि कार्यों का निपटान एवं योजनाओं के देय लाभ का वितरण किया जाएगा। जिलाधिकारी द्वारा सभी पदाधिकारियों को पंचायत स्तरों तक शिविर का व्यापक प्रचार–प्रसार करने का निदेश दिया गया है।
Samrat Choudhary 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
General Administration Department, Govt. of Bihar 
Cabinet Secretariat Department, Govt. of Bihar 
Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar 
City of Patna - PMC 
Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar 
Social Welfare Department, Government of Bihar 
Home Department, Govt. of Bihar

सरकार के निदेश के आलोक में 17 एवं 18 जून को पटना जिला के भी सभी 23 प्रखंडों में प्रखंड सहयोग–सह–जन–कल्याण शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी, पटना द्वारा आज इसकी तैयारियों की समीक्षा की गई तथा पदाधिकारियों को सरकार के दिशा–निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करते हुए शिविरों का सफल आयोजन सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि केंद्र एवं राज्य सरकार के विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र व्यक्तियों तक पहुंचे। इसी प्रयोजन से राज्य के सभी प्रखंडों में इन शिविरों का आयोजन एक साथ किया जा रहा है। दो-दिवसीय शिविर में विभिन्न योजनाओं के लिए अलग–अलग काउंटर लगाया जाएगा। साथ ही हेल्प–डेस्क भी क्रियाशील रहेगा। विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को आवेदन, निबंधन, सत्यापन, ई केवाईसी इत्यादि कार्यों का निपटान एवं योजनाओं के देय लाभ का वितरण किया जाएगा। जिलाधिकारी द्वारा सभी पदाधिकारियों को पंचायत स्तरों तक शिविर का व्यापक प्रचार–प्रसार करने का निदेश दिया गया है। Samrat Choudhary Information & Public Relations Department, Government of Bihar General Administration Department, Govt. of Bihar Cabinet Secretariat Department, Govt. of Bihar Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar City of Patna - PMC Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar Social Welfare Department, Government of Bihar Home Department, Govt. of Bihar

Patna, Bihar | Jun 8, 2026

जिलाधिकारी, पटना के निदेश पर पटना के विभिन्न शहरी क्षेत्रों में नियमित तौर पर मल्टी-एजेंसी अतिक्रमण-उन्मूलन विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान आज अतिक्रमणकारियों से ‌‌₹ 56,300/- जुर्माना वसूला गया। अधिकारियों को प्रभावी ढंग से एन्टी-इंक्रोचमेंट ड्राईव चलाने तथा आदतन अतिक्रमणकारियों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध अनिवार्य तौर पर प्राथमिकी दर्ज करने का निदेश दिया गया है।
#traffic 
#Encroachment
Samrat Choudhary 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
Ministry of Information & Broadcasting, Government of India 
PIB in Bihar 
Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar  
City of Patna - PMC  
Patna Smart City Limited 
Patna Police 
Patna Traffic police 
Home Department, Govt. of Bihar

जिलाधिकारी, पटना के निदेश पर पटना के विभिन्न शहरी क्षेत्रों में नियमित तौर पर मल्टी-एजेंसी अतिक्रमण-उन्मूलन विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान आज अतिक्रमणकारियों से ‌‌₹ 56,300/- जुर्माना वसूला गया। अधिकारियों को प्रभावी ढंग से एन्टी-इंक्रोचमेंट ड्राईव चलाने तथा आदतन अतिक्रमणकारियों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध अनिवार्य तौर पर प्राथमिकी दर्ज करने का निदेश दिया गया है। #traffic #Encroachment Samrat Choudhary Information & Public Relations Department, Government of Bihar Ministry of Information & Broadcasting, Government of India PIB in Bihar Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar City of Patna - PMC Patna Smart City Limited Patna Police Patna Traffic police Home Department, Govt. of Bihar

Patna, Bihar | Jun 8, 2026

ज़िलाधिकारी, पटना के निदेश पर अपर समाहर्ता ,आपदा प्रबंधन , अधीक्षण अभियंता (बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल), आपदा प्रभारी, पटना तथा संबंधित कार्यपालक अभियंताओं (बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल ) द्वारा पुनपुन बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के अंतर्गत पटना जिले के धनरुआ, फतुहा एवं दनियावां प्रखंडों के विभिन्न स्थलों पर तटबंधों/बांधों, उनके सुदृढ़ीकरण कार्यों तथा स्लूइस गेटों की परिचालन तत्परता का संयुक्त निरीक्षण किया गया।
Samrat Choudhary 
Ministry of Information & Broadcasting, Government of India 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
PIB in Bihar 
Bsdma 
Disaster Management Department Govt. of Bihar 
Water Resources Department, Government of Bihar

ज़िलाधिकारी, पटना के निदेश पर अपर समाहर्ता ,आपदा प्रबंधन , अधीक्षण अभियंता (बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल), आपदा प्रभारी, पटना तथा संबंधित कार्यपालक अभियंताओं (बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल ) द्वारा पुनपुन बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के अंतर्गत पटना जिले के धनरुआ, फतुहा एवं दनियावां प्रखंडों के विभिन्न स्थलों पर तटबंधों/बांधों, उनके सुदृढ़ीकरण कार्यों तथा स्लूइस गेटों की परिचालन तत्परता का संयुक्त निरीक्षण किया गया। Samrat Choudhary Ministry of Information & Broadcasting, Government of India Information & Public Relations Department, Government of Bihar PIB in Bihar Bsdma Disaster Management Department Govt. of Bihar Water Resources Department, Government of Bihar

Patna, Bihar | Jun 8, 2026

जिला पदाधिकारी, पटना द्वारा सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन में प्रगति तथा दिनांक 16 जून, 2026 को आयोजित होने वाले अगले सहयोग शिविर की तैयारियों की समीक्षा की गई एवं अद्यतन स्थिति का जायजा लिया गया। पदाधिकारियों को जन-शिकायतों का प्रभावी ढंग से समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान करने तथा शिविरों का सफलतापूर्वक आयोजन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

विदित हो कि दिनांक 2 जून, 2026 को पटना जिला के 23 प्रखंडों के 41 ग्राम पंचायतों एवं 17 नगर निकायों के विभिन्न वार्डों के लिए चिन्हित 26 स्थलों (कुल 67 स्थानों) पर सहयोग शिविर का सफल आयोजन किया गया था।  19 मई को भी 41 ग्राम पंचायतों में शिविरों को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया था। ज़िलाधिकारी ने कहा कि सहयोग शिविरों में कई हजार लोगों ने भाग लिया और सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं का लाभ उठाया। आम जनता काफी प्रसन्न है। ज़िलाधिकारी ने लोगों ने आगे भी सहयोग शिविर में भाग लेकर सुविधाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि अगला सहयोग शिविर दिनांक 16 जून, 2026 को पटना जिला के 41 ग्राम पंचायतों और 17 नगर निकायों के विभिन्न वार्डों के लिए चिन्हित स्थलों पर आयोजित किया जाएगा। इसके लिए भी वरीय पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है तथा सरकार द्वारा दिए गए दिशा-निदेशों के अनुरूप हर व्यवस्था की जा रही है। आज इसकी समीक्षा की गई और पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार के उद्देश्यों के अनुरूप प्रशासन के लिए जनता की संतुष्टि सर्वोपरि है। पटना जिला में पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व सुनिश्चित करते हुए जन-कार्यों के प्रति संवेदनशीलता के साथ सरकार की लोक-कल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया जा रहा है।

ज़िलाधिकारी ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी की घोषणा के आलोक में पटना जिला में भी ‘सबका सम्मान, जीवन आसान’ के संकल्प को धरातल पर उतारने एवं जन-समस्याओं के त्वरित तथा प्रभावी समाधान हेतु 19 मई से प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविरों में लोगों द्वारा सरकार की योजनाओं के सफल क्रियान्वयन पर अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त की जा रही है। ज़िलाधिकारी ने कहा कि जनता की समस्याओं का विधिवत समाधान कर आवेदकों को 30 दिनों के अंदर लिखित रूप से सूचना दी जाएगी। 

ज़िलाधिकारी ने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार जन शिकायतों के प्रभावी समाधान हेतु सहयोग शिविरों का आयोजन अब ग्राम पंचायतों के साथ-साथ नगर निकायों के वार्डों में भी किया जा रहा है।

जिला प्रशासन, पटना की जनता से अपीलः अब आपको सरकारी दफ्तर का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा बल्कि अधिकारी आपके द्वार आएंगे। सहयोग शिविर में आप अधिक-से-अधिक संख्या में पहुँचें और अपनी समस्या का समाधान पाएं। इसके बारे में अपने परिवार और परिचितों को भी जानकारी दें।

ज़िलाधिकारी ने कहा कि शिविर स्थलों पर 19 विभागों के काउन्टर के साथ-साथ मे आई हेल्प यू काउन्टर भी लगाया जाता है जहाँ आम जनता को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान करने में जिला प्रशासन द्वारा सहायता उपलब्ध करायी जाती है। शिविर के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए वरीय पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है। सभी नगर कार्यपालक पदाधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं अंचल अधिकारियों को सहयोग शिविरों के आयोजन के संबंध में सघन जन-जागरूकता अभियान चलाने का निदेश दिया गया है ताकि लोग इसका लाभ उठाएं।

ज़िलाधिकारी द्वारा बैठक में अनुमंडल पदाधिकारियों को अपने क्षेत्र अंतर्गत शिविरों के आयोजन का अनुश्रवण करने के लिए निर्देशित किया गया। प्रतिनियुक्त वरीय अधिकारियों को शिविरों का सफल आयोजन कर जन शिकायतों का प्रभावी ढंग से समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

==================
सहयोग शिविर आयोजन तिथि से 30 दिन पूर्व से आमजन के लिए आवेदन देने की व्यवस्थाः ज़िलाधिकारी ने निदेश दिया है कि संबंधित नियंत्री पदाधिकारी अपने स्तर से लोगों से आवेदन/परिवाद पत्र प्राप्त करने हेतु सहयोग शिविर की निर्धारित तिथियों के लिए तीस दिन पूर्व से ही आयोजन स्थल पर आवेदन/परिवाद पत्र प्राप्त करने हेतु कर्मियों के माध्यम से आमजन से आवेदन/परिवाद पत्र प्राप्त करना सुनिश्चित करेंगे। मौके पर भी आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
====================
#SahyogShivir
#PublicWelfare
#PublicService
#GoodGovernance
#SahyogHelpline
#Helpline1100
#SahyogSeSamadhan
#PublicWelfareFirst
Samrat Choudhary 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
General Administration Department, Govt. of Bihar 
Cabinet Secretariat Department, Govt. of Bihar 
Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar 
City of Patna - PMC 
Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar 
Home Department, Govt. of Bihar 
Social Welfare Department, Government of Bihar

जिला पदाधिकारी, पटना द्वारा सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन में प्रगति तथा दिनांक 16 जून, 2026 को आयोजित होने वाले अगले सहयोग शिविर की तैयारियों की समीक्षा की गई एवं अद्यतन स्थिति का जायजा लिया गया। पदाधिकारियों को जन-शिकायतों का प्रभावी ढंग से समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान करने तथा शिविरों का सफलतापूर्वक आयोजन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। विदित हो कि दिनांक 2 जून, 2026 को पटना जिला के 23 प्रखंडों के 41 ग्राम पंचायतों एवं 17 नगर निकायों के विभिन्न वार्डों के लिए चिन्हित 26 स्थलों (कुल 67 स्थानों) पर सहयोग शिविर का सफल आयोजन किया गया था। 19 मई को भी 41 ग्राम पंचायतों में शिविरों को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया था। ज़िलाधिकारी ने कहा कि सहयोग शिविरों में कई हजार लोगों ने भाग लिया और सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं का लाभ उठाया। आम जनता काफी प्रसन्न है। ज़िलाधिकारी ने लोगों ने आगे भी सहयोग शिविर में भाग लेकर सुविधाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। जिलाधिकारी ने कहा कि अगला सहयोग शिविर दिनांक 16 जून, 2026 को पटना जिला के 41 ग्राम पंचायतों और 17 नगर निकायों के विभिन्न वार्डों के लिए चिन्हित स्थलों पर आयोजित किया जाएगा। इसके लिए भी वरीय पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है तथा सरकार द्वारा दिए गए दिशा-निदेशों के अनुरूप हर व्यवस्था की जा रही है। आज इसकी समीक्षा की गई और पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार के उद्देश्यों के अनुरूप प्रशासन के लिए जनता की संतुष्टि सर्वोपरि है। पटना जिला में पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व सुनिश्चित करते हुए जन-कार्यों के प्रति संवेदनशीलता के साथ सरकार की लोक-कल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया जा रहा है। ज़िलाधिकारी ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी की घोषणा के आलोक में पटना जिला में भी ‘सबका सम्मान, जीवन आसान’ के संकल्प को धरातल पर उतारने एवं जन-समस्याओं के त्वरित तथा प्रभावी समाधान हेतु 19 मई से प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविरों में लोगों द्वारा सरकार की योजनाओं के सफल क्रियान्वयन पर अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त की जा रही है। ज़िलाधिकारी ने कहा कि जनता की समस्याओं का विधिवत समाधान कर आवेदकों को 30 दिनों के अंदर लिखित रूप से सूचना दी जाएगी। ज़िलाधिकारी ने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार जन शिकायतों के प्रभावी समाधान हेतु सहयोग शिविरों का आयोजन अब ग्राम पंचायतों के साथ-साथ नगर निकायों के वार्डों में भी किया जा रहा है। जिला प्रशासन, पटना की जनता से अपीलः अब आपको सरकारी दफ्तर का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा बल्कि अधिकारी आपके द्वार आएंगे। सहयोग शिविर में आप अधिक-से-अधिक संख्या में पहुँचें और अपनी समस्या का समाधान पाएं। इसके बारे में अपने परिवार और परिचितों को भी जानकारी दें। ज़िलाधिकारी ने कहा कि शिविर स्थलों पर 19 विभागों के काउन्टर के साथ-साथ मे आई हेल्प यू काउन्टर भी लगाया जाता है जहाँ आम जनता को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान करने में जिला प्रशासन द्वारा सहायता उपलब्ध करायी जाती है। शिविर के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए वरीय पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है। सभी नगर कार्यपालक पदाधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं अंचल अधिकारियों को सहयोग शिविरों के आयोजन के संबंध में सघन जन-जागरूकता अभियान चलाने का निदेश दिया गया है ताकि लोग इसका लाभ उठाएं। ज़िलाधिकारी द्वारा बैठक में अनुमंडल पदाधिकारियों को अपने क्षेत्र अंतर्गत शिविरों के आयोजन का अनुश्रवण करने के लिए निर्देशित किया गया। प्रतिनियुक्त वरीय अधिकारियों को शिविरों का सफल आयोजन कर जन शिकायतों का प्रभावी ढंग से समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। ================== सहयोग शिविर आयोजन तिथि से 30 दिन पूर्व से आमजन के लिए आवेदन देने की व्यवस्थाः ज़िलाधिकारी ने निदेश दिया है कि संबंधित नियंत्री पदाधिकारी अपने स्तर से लोगों से आवेदन/परिवाद पत्र प्राप्त करने हेतु सहयोग शिविर की निर्धारित तिथियों के लिए तीस दिन पूर्व से ही आयोजन स्थल पर आवेदन/परिवाद पत्र प्राप्त करने हेतु कर्मियों के माध्यम से आमजन से आवेदन/परिवाद पत्र प्राप्त करना सुनिश्चित करेंगे। मौके पर भी आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। ==================== #SahyogShivir #PublicWelfare #PublicService #GoodGovernance #SahyogHelpline #Helpline1100 #SahyogSeSamadhan #PublicWelfareFirst Samrat Choudhary Information & Public Relations Department, Government of Bihar General Administration Department, Govt. of Bihar Cabinet Secretariat Department, Govt. of Bihar Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar City of Patna - PMC Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar Home Department, Govt. of Bihar Social Welfare Department, Government of Bihar

Patna, Bihar | Jun 8, 2026

जिलाधिकारी, पटना के निदेश पर जिला अग्निशमन पदाधिकारी, पटना के नेतृत्व में अग्निशमन की टीम द्वारा अग्नि सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु सम्पूर्ण जिला में नियमित तौर पर कार्रवाई की जा रही है। साथ ही लोगों को इसके प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। 

जिलाधिकारी ने कहा कि उनके स्तर से इसकी नियमित समीक्षा भी की जाती है। आज भी अपर जिला दंडाधिकारी, आपदा प्रबंधन, जिला अग्निशमन पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ इसकी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि अग्नि सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु सम्पूर्ण प्रशासनिक तंत्र सजग, तत्पर एवं प्रतिबद्ध है। 6 (छः) होटल एवं अन्य संस्थानों/प्रतिष्ठानों को सील करने का आदेश जिला प्रशासन, पटना के प्रस्ताव पर राज्य अग्निशमन पदाधिकारी, बिहार सरकार द्वारा दिया गया है। ये संस्थान हैंः- होटल कुणाल इंटरनेशनल, जमाल रोड; होटल विवेक, कृष्णा मार्केट, एक्जीबिशन रोड; होटल मुद्रिका जमाल रोड; माँ भगवती कॉमर्सियल कॉम्प्लेक्स, बोरिंग रोड चौराहा; होटल बॉब्स, जमाल रोड तथा होटल अप्सरा, सालिमपुर आहरा। जिलाधिकारी ने कहा कि इन प्रतिष्ठानों का अग्नि अंकेक्षण उपरांत अग्नि निवारण एवं अग्नि सुरक्षा उपायों में पायी गई कमी को दूर करने हेतु नोटिस दिया गया था परन्तु संबंधित संस्थानों द्वारा अभी तक इसका अनुपालन नहीं किया गया है। अतः अनुमंडल पदाधिकारी, पटना सदर को जनहित में इन 6 (छः) होटल एवं अन्य संस्थानों/प्रतिष्ठानों को खाली कराकर सील करने का निदेश दिया गया है। 

जिलाधिकारी ने कहा कि जिला अग्निशमन पदाधिकारी के नेतृत्व में होटल/हॉस्पिटल भवनों के अग्नि अंकेक्षण के बाद अग्नि निवारण एवं अग्नि सुरक्षा से संबंधित व्यवस्था में पायी गई अनियमितता को दूर करने हेतु निर्गत नोटिस के वाबजूद अनुपालन नहीं किए जाने पर 6 (छः) अन्य अस्पतालों/संस्थानों/प्रतिष्ठानों को सील करने का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है। अनुमोदन प्राप्त होते ही इन 6 (छः) अन्य अस्पतालों/संस्थानों/प्रतिष्ठानों को जिला प्रशासन द्वारा सील किया जाएगा। ये छः अस्पताल/संस्थान/प्रतिष्ठान हैंः- 1. एडवांस पटना सेन्ट्रल हॉस्पिटल, न्यू बाईपास रोड, शिवम कॉन्वेंट स्कूल के पास, चांगर, कंकड़बाग; 2. पिनैकल हॉस्पिटल, श्याम शांति एस्टेट, पाटलिपुत्र पथ, राजेन्द्र नगर; 3. आरोय वरदान हॉस्पिटल, पाटलिपुत्र पथ, हैण्डलूम भवन के नजदीक, राजेन्द्र नगर;  4. श्यामा ट्रस्ट हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेन्टर, रामकृष्णा नगर;  5. एपेक्स हॉस्पिटल, चांगर इस्ट अशोक नगर, न्यू बाईपास रोड, कंकड़बाग एवं 6. एनसीडीसी, पटना, अगमकुआँ, पटना सिटी । जिलाधिकारी ने कहा कि इन अस्पतालों/संस्थानों को अग्नि निवारण एवं सुरक्षा व्यवस्था में पायी गई त्रुटि को दूर करने के लिए नोटिस हस्तगत कराया गया था परन्तु अभी तक अनुपालन नहीं किया गया है। फलस्वरूप जन-सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु इन छः संस्थानों को भी सील करने की कार्रवाई की जा रही है। 

आज की बैठक में जिला अग्निशमन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि विगत चार दिनों में 470 से अधिक भवनों/संस्थानों/प्रतिष्ठानों का फायर ऑडिट किया गया है तथा यह लगातार जारी है। अस्पतालों, होटल, अपार्टमेंट, सिनेमा घरों, मॉल, बैंकों इत्यादि संस्थानों में लगातार मॉकड्रिल भी किया जा रहा है। लोगों के बीच नियमित तौर पर उन्मुखीकरण कार्यशाला का भी आयोजन किया जा रहा है। 

जिला अग्निशमन पदाधिकारी द्वारा जिलाधिकारी के संज्ञान में यह भी लाया गया कि 72 अन्य होटल एवं अस्पतालों को अग्नि अंकेक्षण के बाद अग्नि सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु कमियों को दूर करने के लिए नोटिस दिया गया था। अनुपालन नहीं किए जाने के बाद स्पष्टीकरण भी की गई थी। इन 72 होटल एवं अस्पतालों को अनुपालन हेतु अंतिम नोटिस दिया गया है। अगर 10 दिनों के अंदर अनुपालन नहीं किया गया तो जनहित में सील करने की विधिवत कार्रवाई प्रारंभ की जाएगी। 

जिलाधिकारी ने जिला अग्निशमन पदाधिकारी को होटलों, अस्पतालों सहित विभिन्न प्रतिष्ठानों एवं संस्थानों की नियमित तौर पर फायर ऑडिट करने का निदेश दिया । साथ ही विभिन्न संस्थानों में समय-समय पर मॉकड्रिल करने तथा लोगों के बीच संवेदीकरण कार्यशाला आयोजित कर अग्नि सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता उत्पन्न करने का निदेश दिया। उन्होंने कहा कि आम जनता की सुरक्षा से कोई खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। सभी होटलों, अस्पतालों सहित सभी संस्थानों एवं प्रतिष्ठानों के संचालकों/ प्रबंधकों को निदेश दिया गया है कि सरकार द्वारा निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुसार अग्नि सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु हर कार्रवाई करें। उन्होंने आम जनता से भी इस संबंध में ”क्या करें, क्या न करें” का अनुपालन सुनिश्चित करने का आह्वान किया। ज़िलाधिकारी ने कहा कि आकस्मिकता की स्थिति में डायल-112/101, जिला अग्नि नियंत्रण कक्ष (7485805821), जिला आपातकालीन संचालन केन्द्र (0612-2210118) या 24*7 जिला नियंत्रण कक्ष (0612-2219810/ 2219234) पर सूचना दी जा सकती है।
#Fire
#FireSafety
#SafetyFirst
#SafetyTips
Samrat Choudhary 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
Ministry of Information & Broadcasting, Government of India 
Disaster Management Department Govt. of Bihar 
Bsdma 
PIB in Bihar

जिलाधिकारी, पटना के निदेश पर जिला अग्निशमन पदाधिकारी, पटना के नेतृत्व में अग्निशमन की टीम द्वारा अग्नि सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु सम्पूर्ण जिला में नियमित तौर पर कार्रवाई की जा रही है। साथ ही लोगों को इसके प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि उनके स्तर से इसकी नियमित समीक्षा भी की जाती है। आज भी अपर जिला दंडाधिकारी, आपदा प्रबंधन, जिला अग्निशमन पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ इसकी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि अग्नि सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु सम्पूर्ण प्रशासनिक तंत्र सजग, तत्पर एवं प्रतिबद्ध है। 6 (छः) होटल एवं अन्य संस्थानों/प्रतिष्ठानों को सील करने का आदेश जिला प्रशासन, पटना के प्रस्ताव पर राज्य अग्निशमन पदाधिकारी, बिहार सरकार द्वारा दिया गया है। ये संस्थान हैंः- होटल कुणाल इंटरनेशनल, जमाल रोड; होटल विवेक, कृष्णा मार्केट, एक्जीबिशन रोड; होटल मुद्रिका जमाल रोड; माँ भगवती कॉमर्सियल कॉम्प्लेक्स, बोरिंग रोड चौराहा; होटल बॉब्स, जमाल रोड तथा होटल अप्सरा, सालिमपुर आहरा। जिलाधिकारी ने कहा कि इन प्रतिष्ठानों का अग्नि अंकेक्षण उपरांत अग्नि निवारण एवं अग्नि सुरक्षा उपायों में पायी गई कमी को दूर करने हेतु नोटिस दिया गया था परन्तु संबंधित संस्थानों द्वारा अभी तक इसका अनुपालन नहीं किया गया है। अतः अनुमंडल पदाधिकारी, पटना सदर को जनहित में इन 6 (छः) होटल एवं अन्य संस्थानों/प्रतिष्ठानों को खाली कराकर सील करने का निदेश दिया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि जिला अग्निशमन पदाधिकारी के नेतृत्व में होटल/हॉस्पिटल भवनों के अग्नि अंकेक्षण के बाद अग्नि निवारण एवं अग्नि सुरक्षा से संबंधित व्यवस्था में पायी गई अनियमितता को दूर करने हेतु निर्गत नोटिस के वाबजूद अनुपालन नहीं किए जाने पर 6 (छः) अन्य अस्पतालों/संस्थानों/प्रतिष्ठानों को सील करने का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है। अनुमोदन प्राप्त होते ही इन 6 (छः) अन्य अस्पतालों/संस्थानों/प्रतिष्ठानों को जिला प्रशासन द्वारा सील किया जाएगा। ये छः अस्पताल/संस्थान/प्रतिष्ठान हैंः- 1. एडवांस पटना सेन्ट्रल हॉस्पिटल, न्यू बाईपास रोड, शिवम कॉन्वेंट स्कूल के पास, चांगर, कंकड़बाग; 2. पिनैकल हॉस्पिटल, श्याम शांति एस्टेट, पाटलिपुत्र पथ, राजेन्द्र नगर; 3. आरोय वरदान हॉस्पिटल, पाटलिपुत्र पथ, हैण्डलूम भवन के नजदीक, राजेन्द्र नगर; 4. श्यामा ट्रस्ट हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेन्टर, रामकृष्णा नगर; 5. एपेक्स हॉस्पिटल, चांगर इस्ट अशोक नगर, न्यू बाईपास रोड, कंकड़बाग एवं 6. एनसीडीसी, पटना, अगमकुआँ, पटना सिटी । जिलाधिकारी ने कहा कि इन अस्पतालों/संस्थानों को अग्नि निवारण एवं सुरक्षा व्यवस्था में पायी गई त्रुटि को दूर करने के लिए नोटिस हस्तगत कराया गया था परन्तु अभी तक अनुपालन नहीं किया गया है। फलस्वरूप जन-सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु इन छः संस्थानों को भी सील करने की कार्रवाई की जा रही है। आज की बैठक में जिला अग्निशमन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि विगत चार दिनों में 470 से अधिक भवनों/संस्थानों/प्रतिष्ठानों का फायर ऑडिट किया गया है तथा यह लगातार जारी है। अस्पतालों, होटल, अपार्टमेंट, सिनेमा घरों, मॉल, बैंकों इत्यादि संस्थानों में लगातार मॉकड्रिल भी किया जा रहा है। लोगों के बीच नियमित तौर पर उन्मुखीकरण कार्यशाला का भी आयोजन किया जा रहा है। जिला अग्निशमन पदाधिकारी द्वारा जिलाधिकारी के संज्ञान में यह भी लाया गया कि 72 अन्य होटल एवं अस्पतालों को अग्नि अंकेक्षण के बाद अग्नि सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु कमियों को दूर करने के लिए नोटिस दिया गया था। अनुपालन नहीं किए जाने के बाद स्पष्टीकरण भी की गई थी। इन 72 होटल एवं अस्पतालों को अनुपालन हेतु अंतिम नोटिस दिया गया है। अगर 10 दिनों के अंदर अनुपालन नहीं किया गया तो जनहित में सील करने की विधिवत कार्रवाई प्रारंभ की जाएगी। जिलाधिकारी ने जिला अग्निशमन पदाधिकारी को होटलों, अस्पतालों सहित विभिन्न प्रतिष्ठानों एवं संस्थानों की नियमित तौर पर फायर ऑडिट करने का निदेश दिया । साथ ही विभिन्न संस्थानों में समय-समय पर मॉकड्रिल करने तथा लोगों के बीच संवेदीकरण कार्यशाला आयोजित कर अग्नि सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता उत्पन्न करने का निदेश दिया। उन्होंने कहा कि आम जनता की सुरक्षा से कोई खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। सभी होटलों, अस्पतालों सहित सभी संस्थानों एवं प्रतिष्ठानों के संचालकों/ प्रबंधकों को निदेश दिया गया है कि सरकार द्वारा निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुसार अग्नि सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु हर कार्रवाई करें। उन्होंने आम जनता से भी इस संबंध में ”क्या करें, क्या न करें” का अनुपालन सुनिश्चित करने का आह्वान किया। ज़िलाधिकारी ने कहा कि आकस्मिकता की स्थिति में डायल-112/101, जिला अग्नि नियंत्रण कक्ष (7485805821), जिला आपातकालीन संचालन केन्द्र (0612-2210118) या 24*7 जिला नियंत्रण कक्ष (0612-2219810/ 2219234) पर सूचना दी जा सकती है। #Fire #FireSafety #SafetyFirst #SafetyTips Samrat Choudhary Information & Public Relations Department, Government of Bihar Ministry of Information & Broadcasting, Government of India Disaster Management Department Govt. of Bihar Bsdma PIB in Bihar

Patna, Bihar | Jun 8, 2026

पटना ग्रामीण: AKJ GLobal News-मकर-संक्रांति त्योहार के समापन के बाद बाजार ,जन-जीवन सामान्य बिहार मे। # Bihar #India #News #patnalikes - Patna Rural News