कमजोर विद्यार्थियों के शैक्षणिक सशक्तिकरण की दिशा में सरकार की बड़ी पहल, संध्याकालीन कक्षाओं का शुभारंभ
जिलाधिकारी समस्तीपुर ने किया संध्याकालीन कक्षाओं का उद्घाटन, कक्षा 9वीं एवं 11वीं के कमजोर विद्यार्थियों को मिलेगा विशेष शैक्षणिक सहयोग...
समस्तीपुर, 17 नवंबर 2026।
राज्य सरकार द्वारा विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर में सुधार लाने तथा पढ़ाई में अपेक्षाकृत कमजोर बच्चों को अतिरिक्त शैक्षणिक सहयोग उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। इसी क्रम में आज जिलाधिकारी समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियों की उपस्थिति में संध्याकालीन कक्षाओं (इवनिंग क्लासेज) का विधिवत उद्घाटन किया गया।
यह पहल विशेष रूप से कक्षा 9वीं एवं 11वीं में अध्ययनरत वैसे विद्यार्थियों के लिए सरकार की एक बड़ी सौगात है, जिन्हें विभिन्न विषयों में अतिरिक्त शैक्षणिक मार्गदर्शन एवं सहयोग की आवश्यकता है। इन कक्षाओं के माध्यम से विद्यार्थियों को नियमित पढ़ाई के अतिरिक्त अतिरिक्त समय में विषयवार शिक्षण, कठिन विषयों की समझ विकसित करने तथा अपनी शैक्षणिक कमजोरियों को दूर करने का अवसर मिलेगा।
संध्याकालीन कक्षाओं का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की बुनियादी शैक्षणिक समझ को मजबूत करना, उनके सीखने की क्षमता में वृद्धि करना तथा विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता को बेहतर बनाना है। इस व्यवस्था से विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई में आ रही कठिनाइयों का समाधान प्राप्त करने और बेहतर शैक्षणिक प्रदर्शन करने में सहायता मिलेगी।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि संध्याकालीन कक्षाओं का नियमित एवं प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही विद्यार्थियों की शैक्षणिक आवश्यकताओं के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए, ताकि इस पहल का वास्तविक लाभ जरूरतमंद विद्यार्थियों तक पहुंच सके।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना सरकार एवं जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। पढ़ाई में कमजोर विद्यार्थियों को अतिरिक्त अवसर और उचित मार्गदर्शन प्रदान कर उनकी शैक्षणिक क्षमता को विकसित करना इस पहल का महत्वपूर्ण उद्देश्य है।
इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
#जिलाप्रशासनसमस्तीपुर
#highlight
#CMSamrat
#samratchoudhary
#bihar
Patna, Bihar | Nov 17, 2026