टीकमगढ़: कोतवाली थाना पुलिस ने दो साल से लापता चल रही 2 महिलाओं को दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा
टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के द्वारा गुम बालक बालिकाओं महिलाओं की दस्तयाबी हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में कोतवाली थाना प्रभारी पंकज शर्मा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र की पिछले 2 साल से गुम 2 महिलाओं को सकुशल दस्तयाब किया गया है। ओर दोनों महिलाओं को परिजनों के सुपुर्द किया गया है।