महसी: गंगापुरवा के पास तेज रफ़्तार कार ने 4 वर्षीय मासूम को मारी जोरदार टक्कर, हालत गंभीर
गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे हरदी थाना क्षेत्र के बहराइच सीतापुर हाईवे स्थित गंगापुरवा के पास तेज रफ्तार सेंटरों कार ने गांव निवासी केशवराम की चार वर्षीय पुत्री अंशिका को जोरदार ठोकर मार दी। हादसे में मासूम गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जा रहा है कि अंशिका घर के बगल में बने आंगनबाड़ी केंद्र से अपने घर वापस आ रही थी।