महसी: बाहरपुर व रमवापुर के बाढ़ पीड़ितों को MLA सुरेश्वर सिंह ने बांटी बाढ़ राहत सामग्री, कहा - सरकार हर संभव मदद के लिए तैयार
महसी तहसील क्षेत्र के बाहरपुर और रमवापुर के बाढ़ पीड़ितों को गुरुवार शाम करीब 3 बजे विधायक महसी सुरेश्वर सिंह ने बाढ़ राहत सामग्री वितरित की। उन्होंने कहा कि बाढ़ व कटान से प्रभावित लोगों के मदद के लिए सरकार हमेशा तैयार हैं। साथी उन्होंने सरकार की तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। ज्ञात हो कि बीते दिनों आई बाढ़ में दर्जनों गांव प्रभावित हुए।