महसी: महसी इलाके के दो गांवों में बच्चों पर हुए हमले पर डीएफओ का बयान, कुत्ते के हमले की जताई आशंका
शुक्रवार रात करीब 3 बजे के आसपास महसी इलाके के लोधन पुरवा और रमवापुर गांव में दो मासूम बच्चों पर जंगली जानवर ने हमला कर घायल कर दिया। सभी घायलों को सीएचसी महसी इलाज के लिए लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। वही इस पूरे मामले में डीएफओ अजीत प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यहां हमला कुत्ते का प्रतीत होता है।