Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
पेट्रोल
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
Cm
Nsui
उत्तरप्रदेश
rpnnews
रेवाड़ी भारतीय जनता पार्टी जिला जिला अध्यक्ष वन्दना पोपली ने अपना जन्मदिवस गोशाला में गौ माता की सेवा करके , व जरूरतमंद बच्चों के बीच जा कर केक काट कर जन्मदिन मनाया व बाबा फरीद वृद्ध आश्रम में वृद्धजनों के साथ बैठकर भोजन किया व आशीर्वाद प्राप्त किया
Rewari, Rewari
| Sep 9, 2026
MORE NEWS
आईजी साउथ रेंज ने किया जिला पुलिस लाईन रेवाड़ी का दौरा, इस दौरान जिला पुलिस द्वारा जब्त किए गए नशीले पदार्थों की मदों का किया औचक निरीक्षण। रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार। साउथ रेंज आईजी श्री ओम प्रकाश नरवाल, आईपीएस ने बुधवार को जिला पुलिस लाईन रेवाड़ी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न मामलों में रेवाड़ी पुलिस द्वारा जब्त किए गए मादक पदार्थों का निस्तारण प्रक्रिया से पहले बारीकी से निरीक्षण किया। इस अवसर पर एसपी रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, डीएसपी बावल श्री सुरेंद्र श्योराण व जिला पुलिस लाईन के अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी भी मोजुद रहे। आईजी साउथ रेंज रेवाड़ी श्री ओम प्रकाश नरवाल ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामलों में पुलिस द्वारा पकड़े गए नशीले पदार्थों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मादक पदार्थों की मात्रा, सील की स्थिति, वजन और अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं की जांच की। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ताकि निस्तारण प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और नियमों के अनुसार हो सके। वजन मापने और सील की जांच के बाद उन्होंने मौजूद अधिकारियों को जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने, पुलिस कल्याण और आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा की पुलिसिंग में आधुनिक तकनीक और डेटा का बेहतर इस्तेमाल किया जाए ताकि अपराधियों पर लगाम कसी जा सके। अपराध प्रक्रिया, लंबित मुकदमों और गिरफ्तारियों पर विशेष ध्यान दिया जाए। पुलिस गश्त बढ़ाई जाए और नशे के सौदागरों के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाई जाए।
Rewari, Rewari | Sep 10, 2026
एडीजीपी डॉ सीएस राव ने रेवाड़ी पुलिस लाइन में बहुमंजिला आवासीय टावर एवं 'जिओ रेजिडेंस' का किया भव्य उद्घाटन --हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन द्वारा निर्मित 24 आधुनिक फ्लैट्स (टावर) और 'जिओ रेजिडेंस' का हुआ लोकार्पण रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार। रेवाड़ी जिला पुलिस लाइन में जवानों और अधिकारियों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने तथा आवासीय बुनियादी ढांचे को और अधिक मजबूत करने की दिशा में हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन द्वारा एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। बुधवार को कमांडेंट जनरल (होमगार्ड एवं सिविल डिफेंस) एडीजीपी डॉ सीएस राव, आईपीएस ने रेवाड़ी पुलिस लाइन परिसर का विशेष दौरा कर नवनिर्मित बहुमंजिला आवासीय टावर एवं 'जिओ रेजिडेंस' का विधिवत उद्घाटन किया और इन्हें पुलिस विभाग को समर्पित किया। कार्यक्रम में साउथ रेंज के आईजी ओम प्रकाश नरवाल, आईपीएस विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस ने मुख्य अतिथि एडीजीपी डॉ सीएस राव का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। नवनिर्मित आवासों की प्रमुख विशेषताएं आधुनिक बहुमंजिला आवासीय टावर: पुलिस कर्मचारियों और उनके परिवारों की रिहायशी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए 24 आधुनिक फ्लैट्स का निर्माण किया गया है। इन फ्लैट्स में लिफ्ट, अग्निशामक यंत्र (फायर फाइटिंग सिस्टम), सुरक्षित पार्किंग तथा 24 घंटे निर्बाध बिजली-पानी की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। जिओ रेजिडेंस : राजपत्रित अधिकारियों के लिए बनाए गए इस नए आवास का निर्माण उच्च गुणवत्ता के साथ किया गया है। इसमें अधिकारियों की प्रशासनिक आवश्यकताओं और पारिवारिक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। मुख्य अतिथि डॉ सीएस राव ने रिबन काटकर और शिलापट्ट का अनावरण कर भवनों का उद्घाटन किया। इसके पश्चात उन्होंने नए परिसरों का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया। उपस्थित अधिकारियों व जवानों को संबोधित करते हुए एडीजीपी डॉ सीएस राव ने कहा की "पुलिस बल दिन-रात और हर मौसम में जनता की सुरक्षा में तत्पर रहता है। ऐसे में जवानों की पारिवारिक चिंताओं को दूर करना और उन्हें एक बेहतर आवासीय माहौल प्रदान करना विभाग की प्राथमिकताओं में शामिल है। इन आधुनिक सुविधाओं से निश्चित रूप से हमारे जवानों का मनोबल बढ़ेगा और उनकी कार्यक्षमता में निखार आएगा। इस दौरान आईजी साउथ रेंज ओम प्रकाश नरवाल और एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने नए भवनों के निर्माण के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस लाइन में आवासों की मांग काफी समय से लंबित थी। इस आवासीय टावर के शुरू होने से कर्मचारियों और उनके परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी। इस गरिमामयी अवसर पर साउथ रेंज आईजी ओम प्रकाश नरवाल, एसपी रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा, एएसपी दीपिका अग्रवाल, डीएसपी हैडक्वाटर संजीव बल्हारा, डीएसपी बावल सुरेंद्र श्योराण, डीएसपी ट्रैफिक पवन कुमार, पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के एसई विकास शर्मा, एक्सएन राजेश कुमार सहित पुलिस प्रशासन व हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Rewari, Rewari | Sep 10, 2026
रेवाडी में DMC के सामने खुली नगर परिषद की पोल:पार्षदों ने बताईं शहर की बदहाली, बोले-अगली जांच तक पूरा होना चाहिए काम पार्षदों का कहना था कि शहर के कई वार्डों में नियमित सफाई नहीं हो रही है। सफाई कर्मचारी समय पर नहीं पहुंचते और घर-घर से कचरा उठाने वाली गाड़ियां भी कई जगह नियमित नहीं आतीं। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। इसके अलावा नालियों की सफाई नहीं होने, सड़कों की खराब हालत और बेसहारा गौवंश की समस्या से भी डीएमसी को अवगत कराया गया। शिकायतें सुनते ही पार्षदों को साथ लेकर निकले डीएमसी पार्षदों की शिकायतें सुनने के बाद डीएमसी ने स्थिति को केवल अधिकारियों की रिपोर्ट तक सीमित रखने के बजाय खुद मौके पर जाकर देखने का फैसला किया। वे पार्षदों और अधिकारियों को साथ लेकर नगर परिषद परिसर से बाहर निकले और भादवास गेट तक पैदल निरीक्षण किया। 100 कदम पर मिली 100 समस्याएं महज 100 कदम की दूरी में ही खुल गई नगर परिषद की व्यवस्था की पोल। रास्ते में ही सफाई व्यवस्था की स्थिति सामने आने लगी। भादवास गेट पर पहुंचने के बाद तो समस्याओं की लंबी सूची सामने थी। भरी हुई नालियां, सड़क पर जमा कीचड़ और पानी, बदहाल शौचालय और अन्य अव्यवस्थाएं देखकर डीएमसी ने संबंधित अधिकारियों से मौके पर ही जानकारी ली। जिस भाडावास गेट का हिस्सा गिरने से हुई थी मौत भाडावास गेट का वह हिस्सा भी निरीक्षण के दौरान डीएमसी के सामने आया, जिसके गिरने से पहले एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। इसके आसपास की स्थिति भी बेहतर नहीं मिली। नालियां गंदगी से भरी थीं और सड़क पर पानी व कीचड़ जमा था। शौचालयों की हालत भी खराब मिली। निरीक्षण के दौरान एक बरमा भी लगा हुआ मिला, लेकिन उसमें पानी नहीं आ रहा था। स्थिति देखकर डीएमसी ने तत्काल जेई कुशल को मौके पर बुलाया। उन्होंने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को अलग-अलग समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। सोमवार को फिर आएंगे, तब देखेंगे कितना हुआ काम डीएमसी प्रदीप अहलावत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मौके पर बताई गई समस्याओं का जल्द समाधान कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सोमवार को वे दोबारा भादवास गेट का निरीक्षण करेंगे और तब तक संबंधित कार्य पूरे होने चाहिए। अब सोमवार का निरीक्षण नगर परिषद के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए भी परीक्षा की घड़ी होगा। वर्षों से पार्षदों और स्थानीय लोगों की ओर से उठाई जा रही समस्याओं पर अब डीएमसी के निर्देश के बाद कितना काम होता है, यह सोमवार को होने वाले दोबारा निरीक्षण में सामने आएगा
Rewari, Rewari | Sep 10, 2026
रेवाड़ी में कपड़ा व्यापारी गिरफ्तार # हत्या कर गड्ढा खोदकर दबाया गया था निसार का शव # डेयरी संचालक गिरफ्तार Rewari news#crimenews#Rewari police #rewaripolice #RajasthanNews
Rewari, Rewari | Sep 9, 2026
पंजाबी महिला मंच की संगीता खुराना बनी प्रधान* अनु बहल सचिव* सुमन चक्रवर्ती कोषाध्यक्ष* पिंकी चांदना संभालेंगी PRO की जिम्मेदारी सौंपी गई * प्रधान संगीता खुराना ने अपनी टीम के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष वन्दना पोपली का जन्मदिन केक काटकर मनाया
Rewari, Rewari | Sep 9, 2026
रेवाड़ी चार साल की मासूम के साथ दुष्कर्म पुलिस जांच में जुटी
Rewari, Rewari | Sep 9, 2026
यह वीडियो हर उन माता-पिता के लिए जरूरी है जिनके #बच्चों की आंखों पर लगा हुआ है चश्मा#जानिए क्या है#मायोपिया
Rewari, Rewari | Sep 9, 2026
जन्माष्टमी की रात गांव बोड़िया कमालपुर में#गोलियां चलाने वाले चारों#बदमाश काबू #CIA टीम ने गांव में घुमाया
Rewari, Rewari | Sep 9, 2026