कांके: रांची नगर निगम में नगर विकास मंत्री ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की
Kanke, Ranchi | Dec 17, 2024 रांची नगर निगम में मंगलवार दोपहर करीब एक बजे नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान समीक्षा बैठक में नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने रांची नगर निगम क्षेत्र में साफ सफाई व्यवस्था को और कैसे मजबूत किया जाए और मौजूदा व्यवस्था में क्या क्या कमी है इस अधिकारियों के साथ चर्चा की।