कांके: रांची के JSSC कार्यालय में दूसरे दिन भी अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच जारी, भारी सुरक्षा व्यवस्था
Kanke, Ranchi | Dec 17, 2024 रांची स्थित JSSC कार्यालय में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे से भारी सुरक्षा के बीच दूसरे दिन अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच हो रही है।इस दौरान JSSC कार्यालय के बाहर बेरीकेटिंग कर जांच के बाद अभ्यर्थियों को अन्दर जाने दिया जा रहा है।बता दें कि बीते दिन JSSC CGL परीक्षा में कथित गड़बड़ी के आरोप लगाकर परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर छात्रों ने बवाल किया था।