कायमगंज: तंबाकू कारोबारियों पर DGGI की छापेमारी, 70% तंबाकू गोदामों पर लटके ताले, दीवाली से पहले बाजारों में पसरा सन्नाटा
कायमगंज कस्बे में केंद्रीय जीएसटी महानिदेशालय DGGI की छापेमारी तंबाकू कारोबारियों में हलचल मच गई है।एक महीने के भीतर यह चौथी कार्रवाई बताई जा रही है।लगातार छापेमारी के डर से करीब 70% तंबाकू गोदाम बंद होने और कई कारोबारियों के व्यापार समेटने की बात सामने आई है। कारोबार प्रभावित होने से इससे जुड़े हजारों श्रमिकों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।