बाली: फालना के वार्ड 11 में सड़क पर फैले कचरे से लोग परेशान, स्थानीय निवासियों ने ईओ को दी लिखित शिकायत, नहीं हुआ कोई समाधान
फालना नगरपालिका के वार्ड संख्या 11 में मंगलवार दोपहर 3 बजे गली में कचरा डालने से लोगों का हाल बेहाल है। स्थानीय लोगों ने नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी को लिखित शिकायत दी है। स्थानीय निवासी भरत मेवाड़ा ने शिकायत में बताया कि नगरपालिका कर्मचारी आसपास के क्षेत्र का कचरा इस गली में डालते हैं। इससे यहां आवारा कुत्ते और सुअरों का जमावड़ा लगा रहता है।