बाली: बाली में पुलिस ने सोने की चेन लूट के आरोपी को गिरफ्तार किया, लुणावा समेत 6 वारदातों का खुलासा
बाली पुलिस ने चेन स्नैचिंग के एक आरोपी को बुधवार शाम 5 बजे गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान उदयपुर जिले के खैरवाड़ा थाना क्षेत्र के जायास सामीतेड निवासी जगदीश कुमार उर्फ जगीया (28) के रूप में हुई है। वहीं, फरार आरोपी मदननाथ कालबेलिया की तलाश जारी है।