लालगंज: राजकीय धान क्रय केंद्र कोटाघाट में धान बेचने के लिए लगी भीड़, पुलिस की मौजूदगी में 1500 किसानों ने जमा किए कागजात
लालगंज के राजकीय धान क्रय केंद्र कोटाघाट में धान बेचने के लिए किसानों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। आज भोर से ही कागजात जमा करने और धान बिक्री के लिए नंबर लगवाने को लेकर किसानों की सोमवार शाम 4:00 बजे तक लंबी लाइन लगी रही। भीड़ इतनी बढ़ गई कि केंद्र पर अफरा तफरी व हल्ला गुल्ला की स्थिति बनने लगी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर किसानों को कतारवद्द कराया।