निज़ामाबाद: लेखपालों ने मांगों को लेकर निजामाबाद तहसील में दिया धरना, मुख्यमंत्री के नाम SDM को सौंपा ज्ञापन
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ तहसील इकाई निजामाबाद के बैनर तले शनिवार को लेखपालों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर निजामाबाद तहसील प्रांगण में धरना-प्रदर्शन किया सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले धरने का नेतृत्व जिला मंत्री लालधर यादव ने किया इसके बाद लेखपालों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा है।