प्रेग्नेंट नवविवाहिता की संदिग्ध मौ.त, गले पर मिले निशान; मायके पक्ष ने जताई ह.त्या की आशंका
मुरैना/ पोरसा थाना क्षेत्र में एक प्रेग्नेंट नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ.त हो गई। मृ.तका रानी उपाध्याय के गले पर रस्सी के निशान मिले हैं। ससुराल पक्ष ने फां.सी लगाने की बात कही है, जबकि मायके पक्ष ने ह.त्या की आशंका जताई है।
परिजनों के अनुसार रानी की शादी मई 2025 में हुई थी और वह पिछले कुछ समय से ससुराल में प्रताड़ना की शिकायत कर रही थी। घटना से कुछ देर पहले भी उसने परिजनों से फोन पर बात की थी।
ससुराल पक्ष रानी को सीधे जिला अस्पताल मुरैना लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृ.त घोषित कर दिया। मामले की सूचना बाद में पुलिस को मिली। पोरसा पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।