मुरैना जिले में अवैध रेत खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सराय छोला पुलिस, वन विभाग एवं एसएएफ की संयुक्त टीम ने ग्राम पिपरई और विंडवा के चंबल क्षेत्र में अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से भंडारित करीब 250 ट्रॉली रेत को नष्ट किया गया।
प्रशासन के अनुसार, नष्ट की गई रेत की अनुमानित कीमत करीब 5.50 लाख रुपये आंकी गई है। यह कार्रवाई अवैध खनन और रेत के अवैध भंडारण पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से की गई।
संयुक्त टीम ने स्पष्ट किया कि चंबल क्षेत्र में अवैध खनन एवं भंडारण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।