बरहट प्रखंड के मलयपुर गांव में शनिवार सुबह करीब 10 बजे घर की सफाई के दौरान सुनील कुमार साव (42) करंट की चपेट में आकर झुलस गए। बताया जाता है कि दीपावली को लेकर वह घर की सफाई कर रहे थे, तभी कटे बिजली तार के संपर्क में आ गए। परिजनों ने उन्हें सदर अस्पताल जमुई पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने इलाज के बाद उनकी हालत खतरे से बाहर बताई।