बारी को-ऑपरेटिव में आधी रात जोरदार धमाका, मकान के कई हिस्से क्षतिग्रस्त
#bokaro #BokaroNews #BariCooperative #BokaroBlast #BokaroExplosion #JharkhandNews #currentbokaro
बोकारो के बारी को-ऑपरेटिव स्थित प्लॉट नंबर 95 के एक मकान में शनिवार देर रात करीब 2:30 बजे जोरदार धमाका हुआ। धमाके से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी।
विस्फोट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि मकान के दो कमरे, किचेन, बाथरूम, दरवाजे, खिड़कियां और बाउंड्री वॉल क्षतिग्रस्त हो गये। घर में रखा सामान भी बर्बाद हो गया।
मकान में रहने वाले नौ परिवार सुरक्षित हैं। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। प्रारंभिक आकलन में 20 से 30 लाख रुपये के नुकसान की आशंका है।
धमाके के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। PNG गैस पाइपलाइन में लीकेज की आशंका जतायी जा रही है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। तकनीकी जांच के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट होगी।
पूरी खबर पढ़ने के लिए currentbokaro . com पर क्लिक करें।
Chas, Bokaro | Oct 18, 2026