ड्यूटी जाने की बात कहकर निकला युवक, खेत में मिला शव
बोकारो: माराफारी थाना क्षेत्र के डोमपारा स्थित खेत से अमित कुमार का शव बरामद हुआ है। झोपड़ी कॉलोनी निवासी अमित का चेहरा बुरी तरह कुचला हुआ मिला, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
परिजनों के अनुसार, अमित ड्यूटी जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। तलाश के दौरान उसका शव खेत में मिला।
पूरी खबर पढ़ें: CurrentBokaro . com
#bokaro #BokaroNews #JharkhandNews #Marafari #BokaroCrime #CrimeNews #BreakingNews #Jharkhand
Chas, Bokaro | Oct 18, 2026