BSL से वार्ता विफल, विस्थापितों के धरने में पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और वित्त मंत्री
झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर और झारखंड राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष कुमार गौरव भी बोकारो पहुंचे। तीनों नेताओं ने विस्थापितों के समर्थन में धरनास्थल पर बैठकर कुछ घंटे तक आंदोलन को समर्थन दिया। इससे पहले बोकारो सर्किट हाउस में बीएसएल के शीर्ष अधिकारियों के साथ हुई वार्ता विफल हो गई। बैठक में बीएसएल के निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन, कार्यकारी निदेशक और राजश्री बनर्जी के अलावा बोकारो के डीसी अजय नाथ झा तथा चास के एसडीएम भी मौजूद थे।
#bokaro #BSL #विस्थापित_आंदोलन #BokaroSteelPlant #CurrentBokaro
Chas, Bokaro | Oct 17, 2026