मेसकौर: विकास मित्र के रिक्त पद पर चयन प्रक्रिया शुरू, अंकरी पाण्डेय बीघा पंचायत में 17 अगस्त से 3 सितंबर तक लिए जाएंगे आवेदन
Meskaur, Nawada | Aug 20, 2026 मेसकौर। प्रखंड के अंकरी पाण्डेय बीघा पंचायत में रिक्त विकास मित्र के पद को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रखंड विकास पदाधिकारी अश्विनी कुमार की ओर से जारी सूचना के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थी 17 अगस्त से 3 सितंबर तक मेसकौर प्रखंड कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदक की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष होनी चाहिए और उसका संबंधित पंचायत का निवासी होना अनिवार्य है।