मेसकौर प्रखंड के तेतरिया पंचायत के ग्राम कौआबारी में गुप्त सूचना के आधार पर मेसकौर थाना पुलिस ने छापेमारी कर 220 लीटर देसी शराब बरामद की। पुलिस की गाड़ी पहुंचते ही तस्कर शराब से भरी बोरी सड़क किनारे छोड़कर मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार ने बताया कि जब्त शराब को थाना लाकर सुरक्षित रखा गया है। जानकारी शुक्रवार को 12 pm प्राप्त !