कुटुंबा: सिमरा बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में इलाजरत बहन से मिलने पहुंचे भाई को ससुरालवालों ने पीटा, इलाज जारी
सिमरा थाना क्षेत्र के सिमर बाजार में एक निजी अस्पताल में इलाजरत बहन को देखने गए उसके भाई की ससुराल वालों ने जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी युवक की पहचान रफीगंज प्रखंड के कासमा थाना क्षेत्र के भदूकी कला गांव निवासी रामस्वरूप नोनिया के पुत्र तुलसी नोनिया के रूप में हुई है. वर्तमान में तुलसी नोनिया पश्चिम बंगाल के आसनसोल में रहता है