कुटुंबा: तमसी मोड़ के समीप बोलेरो और ऑटो की जोरदार टक्कर, अंबा में आद्रा मेला घूमने जा रहे एक दर्जन से अधिक लोग घायल
कुटुंबा प्रखंड के तमसी मोड़ के समीप तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो व ऑटो की जोरदार टक्कर हो गई. इस घटना में ऑटो सवार करीब एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. परिजनों ने बताया कि सभी लोग अपने घर से ऑटो पर सवार होकर अंबा सतबहिनी मंदिर स्थित आद्रा मेला घूमने के लिए जा रहे थे. जैसे ही ऑटो कुटुंबा प्रखंड के तमसी मोड़ के समीप पहुंचा, तभी बोलेरो ने टक्कर मार दिया.