कुटुंबा: अंबा में एडीएम ने सभी बीएलओ के साथ आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर की बैठक, मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण का दिया निर्देश
कुटुंबा प्रखंड मुख्यालय अंबा में एडीएम अनुग्रह नारायण सिंह की अध्यक्षता में सभी बीएलओ की बैठक शनिवार को हुई। उक्त बैठक में एडीएम ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी बीएलओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिए और कई अहम जानकारी से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि इस बार मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण कराए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं।