कुटुंबा: निरंजनपुर गांव में बूथ सशक्तिकरण को लेकर भाजपा की बैठक, बूथ कमिटी को पुनः सत्यापित करने का निर्णय लिया गया
कुटुंबा प्रखंड क्षेत्र के निरंजनपुर गांव में बूथ सशक्तिकरण को लेकर भाजपा की एक बैठक रविवार को संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने किया। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं को बताया गया कि पिछले दिनों बनाए गए बूथ कमिटी को पुनः सत्यापित करना है। बैठक में मौजूद पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रेखा पासवान ने चुनाव से संबंधित आवश्यक तैयारियां पर चर्चा की।