ढीमरखेड़ा: ढीमरखेडा पुलिस चौपालों के माध्यम से जागरूकता लाने का कर रही प्रयास
अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण नागरिकों के साथ सीधा संवाद स्थापित कर कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करना, अपराधों की रोकथाम हेतु जागरूकता बढ़ाना तथा पुलिस एवं आमजन के मध्य विश्वास को मजबूत करना है। थाना प्रभारी ढीमरखेड़ा अभिषेक चौबे एवं पुलिस स्टाफ द्वारा ग्राम पंचायत भवनों एवं सार्वजनिक स्थलों पर आयोजित चौपालों में ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया