कसरावद: कसरावद में 90 वर्षीय किसान को मृत मानकर जमीन दूसरे के नाम कर दी गई, खुद को जीवित साबित करने के लिए लगा रहा गुहार
डोलानी गांव में किसान बूटियां ने बताया कि मै खुद को जीवित साबित करने के लिए तहसील के चक्कर लगा रहा हू । सिस्टम की लापरवाही के चलते एक साल पहले गांव में बुधा पिता फ़ाटला की मौत होई थी। लेकिन बूटियां पिता फ़ाटला को मृत मान मेरी ढाई एकड़ जमीन राजस्व विभाग ने बुधा पिता फ़ाटला के रिश्तेदारों के नाम कर दी है। मैं तहसील से लेकर सीएम तक जीवित होने की गुहार लगा रहा हूँ