बालाकवाडा थाना प्रभारी रितेश यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात्रि मे राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 पर सूचना मिली कि थाना बलकवाड़ा क्षेत्र में रेगवां गाँव में एक 70 वर्षीय वृद्ध महिला मिली है जो घर का रास्ता भटक गयी है,डायल-100 स्टाफ ने मौके पर पहुँचकर वृद्ध महिला को संरक्षण में लेकर ग्राम मगरखेड़ी में सत्यापन कर परिजनों से मिलाया ।