कसरावद: मुख्यमंत्री ने निमरानी में 83 करोड़ के 3 उद्यमों का वर्चुअली लोकार्पण और भूमिपूजन किया, 600 युवाओं को मिलेगा रोजगार
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कसरावद क्षेत्र के निमरानी में 83 करोड़ रुपये की लागत से 03 उद्यमो का वर्चुअली लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से निमरानी में फुड प्रोसेसिंग यूनिट लगाने वाले रवीन्द्र अलाई से संवाद किया और बायो फर्टीलाइजर यूनिट लगाने वाले सावन पाटीदार एवं टेक्सटाइल यूनिट लगाने वाले मयंक शाह को भी शुभकामनाएं दी।