चिचलाय माध्यमिक शाला के बच्चों ने समर्पण पहाड़ी पर स्थित श्री राम स्मृति वाटिका के पौधों को रक्षा सूत्र बांधकर उनका संरक्षण करने का संकल्प लिया । प्रधान पाठक अतुल कुमार सक्सेना ने बताया कि बच्चों को प्रकृति और पौधों के संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए यह आयोजन किया गया हैं ।