महरौनी: महरौनी क्षेत्र में अतिवृष्टि से बर्बाद हुई खरीफ की फसलों के बाद हार्ट अटैक से 2 किसानों की मौत के मामले में जांच शुरू
महरौनी तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छायन में दो किसानों की कुछ समय पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उक्त मामले में परिजनों ने फसले नष्ट होने के कारण हार्ट अटैक की आशंका जताई थी। मामले को लेकर उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार जांच टीम का गठन किया गया है। ताकि पीड़ित परिवारों के साथ न्यायोचित कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।