हमीरपुर: सुमेरपुर ब्लॉक की सभी पंचायतों मेसाढ़े तीन लाख के सापेक्ष रोपित हुए एक लाख पौधे,वन विभाग ने प्रति पंचायत दर्शायी 5755 पौध
ग्राम पंचायतों में 336850 पौधे के रोपने का लक्ष्य दिया गया था। उसके सापेक्ष शनिवार को ब्लॉक की सभी 57 ग्राम पंचायतों में करीब एक लाख पौधे ही रोपित हो सके। जबकि एक ग्राम पंचायत को 5755 पौधे रोपित करने का लक्ष्य दिया गया था। वन विभाग 5755 पौधों की उठान दर्शा रहा है। शासन के निर्देश पर शनिवार को ब्लॉक की 57 ग्राम पंचायतों में सघन वृक्षारोपण कार्य संपन्न कराया।