हमीरपुर: बिवांर पुलिस ने अतरार गाँव मे हुई हत्या का किया खुलासा
बिवांर थानाक्षेत्र के अतरार गांव में दस दिन पूर्व हुई फौजी की गला रेतकर हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को आलाकत्ल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। छेड़खानी के मुकदमे में समझौता करने का दबाव बनाने को लेकर चल रही तनातनी की वजह से फौजी की हत्या की गई थी। हत्यारोपी थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उसके विरुद्ध एक दर्जन के आसपास संगीन मामले भी दर्ज हैं।