हमीरपुर: भरुआ सुमेरपुर थाने में युवती के भाई ने अपहरण, दुष्कर्म व धर्म परिवर्तन का दर्ज कराया मुकदमा
भरुआ सुमेरपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रामनगर में छापा मारकर युवती सहित दो युवकों को गिरफ्तार करने के मामले में छत्तीसगढ़ से पुलिस के साथ आए भाई ने बहन को बहला फुसलाकर भगाने, दुष्कर्म करने,दबाव बनाकर धर्म परिवर्तन कर निकाह करने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने युवती को मेडिकल के लिए भेजा है।