हमीरपुर: भरुआ सुमेरपुर क्षेत्र के एक गांव में छेड़खानी के तीन आरोपी भेजे गए जेल
भरुआ सुमेरपुर क्षेत्र के एक गाँव मे मामा के घर आई किशोरी के साथ छेड़खानी करने वाले तीनों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेजा है। विदोखर मेंदनी गाँव निवासी आलोक पाल ने अपने साथी दरियापुर निवासी वीरेंद्र कुमार एवं अरुण कुमार के साथ मिलकर मामा के घर आई किशोरी से छेड़खानी की थी। पुलिस ने मामा की तहरीर पर छेड़खानी, पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करके तीनों को गिरफ्तार।