मीरगंज: मीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की को अपहरण कर ले गए तीन भाई, पुलिस ने 3 भाइयों और मां के विरुद्ध की रिपोर्ट दर्ज
मीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित की पुत्री को तीन लोग अपहरण कर ले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन सगे भाइयों और उनकी मां के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी 18 वर्षीय लड़की की शादी 14 फरवरी को तहसील फरीदपुर के एक गांव से होनी थी। जिसका अपहरण हो गया है।