मीरगंज: थाना मीरगंज पुलिस ने गांव चुरई दलपतपुर में मारपीट करने और धमकी देने वाले आरोपी के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज
थाना मीरगंज के गांव चुरई दलपतपुर निवासी देवेश कुमार ने थाने में तहरीर देकर बताया कि मंगलवार को दोपहर 2.00 बजे उसने गांव के सलमान से कहा कि आप लोग रास्ते में जुआ खेलते हो हमारे यहाँ की महिलाएं इधर से गुजरती हैं।आपस में खेलते समय गालिया मत दिया करो तभी विपक्षी आग वबुला हो गया और गालियां देते हुए ईट पत्थरों से मारपीट कर दी।पुलिस ने आरोपी पर की एफआईआर।