मीरगंज: थाना शाही के गांव बकैनिया वीरपुर निवासी के अज्ञात पिकअप चालक ने मारी टक्कर, हालत गंभीर, मुकदमा दर्ज
थाना शाही के गांव बकैनिया वीरपुर निवासी महेंद्र पाल ने बताया कि बिगत दिनों उनके माता-पिता कालीचरण व गणेशी देवी अपनी मोटरसाइकिल से धनेटा जा रहे थे जैसे ही वह गांव फिरोजपुर पुल के पास पहुंचे तभी अचानक पुल से पहले ही उनकी मोटरसाइकिल बंद हो गई तभी वह अपनी मोटरसाइकिल सड़क किनारे कच्चे में खड़ी करके उसे देखने लगे।तभी धनेटा की ओर से एक पिकअप के चालक ने टक्कर मार दी