मीरगंज: थाना मीरगंज पुलिस ने दिल्ली में छापा मारकर दो महिलाओं सहित चार लोगों को किया गिरफ्तार,भेजा जेल।
थाना मीरगंज प्रभारी निरीक्षक कुंवर बहादुर सिंह, चौकी प्रभारी विजय पाल सिंह एवं उप निरीक्षक जयप्रकाश ने पुलिस के साथ सोमवार को दिल्ली में छापा मारा था।मीरगंज पुलिस ने दिल्ली पुलिस के सहयोग से दिल्ली के मोहल्ला ब्रह्मपुरी में एक फ्लैट में छापा मारा। पुलिस ने आरोपी नाजिम, जाहुल, सोनी एवं महताब बेगम निवासी गुलड़िया थाना मीरगंज को गिरफ्तार कर लिया।