मीरगंज: मीरगंज के गांव पहुंचा खुर्द में 27 माह से समूह को नहीं मिला ड्राइ राशन उठान का किराया, डीएम और मंडलायुक्त से की शिकायत
ब्लॉक मीरगंज में आयुषी स्वयं सहायता समूह ग्राम पंचायत पहुंचा खुर्द की अध्यक्ष विमलेश कुमारी ने खंड विकास अधिकारी,मुख्य विकास अधिकारी, जिला अधिकारी, मंडलायुक्त सहित अन्य अधिकारियों को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बताया कि विगत 27 माह से उन्हें ड्राई राशन के उठान का किराया नहीं मिला है।वह माह अक्टूबर 2021 से अब तक वितरण कर रही है लेकिन किराया नहीं मिला।