बांसगांव: बेलीपार के महावीर छपरा में आयोजित दंगल प्रतियोगिता में विभिन्न वर्ग के पहलवानों ने दिखाया दमखम
श्री श्री 108 शालिग्राम महाराज के प्रथम पुण्य तिथि के उपलक्ष्य में रविवार को महावीर छपरा, बेलीपार में आयोजित दंगल में विभिन्न वर्ग के पहलवानों ने ज़ोरदार दमखम का परिचय दिया। इस दंगल प्रतियोगिता में 50,65,74,75 किग्रा एवं इससे ऊपर के भार वर्ग के पहलवानों ने प्रतिभाग लिया। 50 किग्रा में मुकेश यादव प्रथम तो वहीं 65 किग्रा में संदीप कुमार प्रथम रहे।